Featured

Big breaking :-1 जून को बंद हो जाएगा गैस कनेक्शन, सब्सिडी भी नहीं मिलेगी! फटाफट करवा लें ये काम

1 जून को बंद हो जाएगा गैस कनेक्शन, सब्सिडी भी नहीं मिलेगी! फटाफट करवा लें ये काम
LPG Gas E-Kyc गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रसोई गैस उपभोक्ताओं को अब 31 मई तक ई-केवाईसी करवानी होगी। अगर 31 मई तक ई-केवाईसी नहीं करवाई गई तो उन्हें गैस आपूर्ति नहीं होगी। इसी के साथ सब्सिडी भी नहीं मिलेगी। पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

 

 

 

जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवा लें।रसोई गैस के उपभोक्ताओं के लिए संबंधित गैस एजेंसी में जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। पहले इसकी सीमा 31 दिसंबर 2023 तक निर्धारित की गई थी।अभी भी बहुत सारे उपभोक्ताओं द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराए जाने के कारण पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने इसकी सीमा विस्तारित कर इस वर्ष के 31 मई तक कर दी है।

 

 

 

नहीं मिलेगी सब्सिडी, तुरंत करवाएं ई-केवाईसी
भारत गैस की स्थानीय उमा गैस एजेंसी के संचालक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 31 मई तक भी ई-केवाईसी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को एक तो आपूर्ति बाधित होगी और खासकर जो सब्सिडी का लाभ प्राप्त करते हैं उन्हें सब्सिडी नहीं दी जाएगी।उनके अनुसार, उपभोक्ता जिनके नाम से कनेक्शन है वह अपना आधार कार्ड और गैस पासबुक लेकर एजेंसी के कार्यालय में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक उपस्थित होकर अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top