Featured

Big breaking :-युवक को पकड़कर घर ले गए फिर पिलर से बांधकर पिटा…आम तोड़ने से रोकने पर दी सजा

: युवक को पकड़कर घर ले गए फिर पिलर से बांधकर पिटा…आम तोड़ने से रोकने पर दी सजायुवक को मकान के पिलर से बांधकर पिटाई कर दी गई। किसी ने इसकी सूचना उसकी मां को दी। मां ने सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गए।

 

 

बाग से आम तोड़ने आए बच्चों को बाग की रखवाली कर रहे युवक ने धमकाकर भगा दिया। इससे नाराज एक बच्चे के परिजन युवक को पकड़कर अपने घर ले गए। आरोप है कि युवक को पिलर से बांधकर पिटाई की गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया हैलक्सर के करणपुर गांव निवासी मीरा देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बुधवार को पड़ोसी गांव दाबकी में आम के बाग की रखवाली करता है। बुधवार को गांव के दो बच्चे आम तोड़ रहे थे।

 

 

 

इस पर काला ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। इसकी जानकारी बच्चों ने अपने परिवार को दी। आरोप है कि बच्चों के परिजन बाग में आए और उसे पकड़कर अपने घर ले गएआरोप है कि उक्त लोगों ने उसे मकान के पिलर से बांधकर पिटाई कर दी। किसी ने इसकी सूचना उसकी मां को दी। मां ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गए। पुलिस ने उसे खोलकर अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर दाबकी गांव निवासी जोगिंदर, उसके बेटे जॉनी, प्रदीप व कृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही चारों की तलाश की जा रही है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top