Featured

Big breaking :-टिहरी – चम्बा क्षेत्रान्तर्गत कद्दूखाल के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त यूटिलिटी वाहन से एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

*जनपद टिहरी – चम्बा क्षेत्रान्तर्गत कद्दूखाल के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त यूटिलिटी वाहन से एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।*

आज दिनांक 23 मई 2024 को पुलिस थाना चम्बा द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चम्बा क्षेत्र में कद्दूखाल के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राकेश रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त यूटिलिटी वाहन चम्बा से धनोल्टी की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें सिर्फ वाहन चालक ही था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाही करते हुए लगभग 500 मीटर गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त यूटिलिटी वाहन तक पहुंच बनाई। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसके शव को SDRF टीम द्वारा स्ट्रेचर द्वारा रोप के माध्यम से कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*व्यक्ति का नाम* :-सुमन s/o वीरेंद्र सिंह निवासी चंबा

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top