Featured

Big breaking :-गाजियाबाद की ट्रेवल कंपनी आयी रजिस्ट्रेशन फर्जीवाड़े में सामने, दर्ज हुआ अभियोग,चारधाम यात्रा में आये 19 सदस्यीय यात्री दल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मिला फर्जी

 

*गाजियाबाद की ट्रेवल कंपनी आयी रजिस्ट्रेशन फर्जीवाड़े में सामने, दर्ज हुआ अभियोग*

*चारधाम यात्रा में आये 19 सदस्यीय यात्री दल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मिला फर्जी,*

*यात्रियों ने गूगल के माध्यम से ट्रेवल कंपनी से संपर्क कर कराया था केदारनाथ धाम का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन*

 

 

*पुलिस ने यात्रियों को नहीं होने दिया निराश, प्रशासन के सहयोग से यात्रियों की आगे की यात्रा हेतु की गई व्यवस्था*

*पुलिस एंव प्रशासन से मिले सहयोग कि लिये पर्यटक दल ने किया उत्तराखण्ड सरकार का किया शुक्रिया*

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चैक करने हेतु लगातार चलाया जा रहा चैकिंग अभियान*

*कोतवाली ऋषिकेश*

आज दिनांक 22-05-2024 को ऋषिकेश क्षेत्र में बनाये गये अस्थाई चैकिंग सेन्टर में चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चैक करने के दौरान हैदराबाद, पश्चिम बंगाल, कोलकाता, दिल्ली, कर्नाटका व अन्य राज्यो से आये यात्रियों के 19 सदस्यीय दल के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फर्जी पाये गये, जिनसे जानकारी करने पर यात्रियों द्वारा गूगल के माध्यम से ऑनलाइन Trippy Baba टूर कम्पनी के जरिये केदारनाथ धाम के दर्शन हेतु 19 लोगो का टूर बुक कराया, जिसकी एवज में उनके द्वारा 01 लाख 70 हजार रू0 का भुगतान

 

 

 

ऑनलाइन माध्यम से कम्पनी को किया गया था, कम्पनी के अलग-अलग प्रतिनिधियों तरूण वशिंका, श्रुति व अन्य के द्वारा उनसे सम्पर्क कर धाम के दर्शन हेतु रजिस्ट्रेशन की दिनांक 23-05-2024 बतायी गई तथा उससे सम्बन्धित पी0डी0एफ0 उन्हें व्हाटश्एप के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी, परन्तु ऋषिकेश पहुंचने पर उन्हें उक्त ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के फर्जी होने की जानकारी मिली, इस सम्बंध में दल के सदस्य सिन्चन भट्टाचार्य द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर Trippy Baba टूर कम्पनी, गाजियाबाद के विरूद्व धारा 420, 468, 120 बी भादवि के तहत अभियोप पंजीकृत करते हुए संबंधित टूर एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस टीम रवाना की गई है।

साथ ही केदारनाथ धाम के दर्शन हेतु आये 19 सदस्यीय दल के यात्रा पूर्ण करने हेतु पुलिस द्वारा आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित की गई। देश के अलग-अलग प्रान्तों से पवित्र धामों की यात्रा पर आये श्रद्वालुओं द्वारा पुलिस तथा प्रशासन से मिले सहयोग के लिये उत्तराखण्ड सरकार का आभार व्यक्त किया गयां।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top