Featured

Big breaking :-सड़क पर पलटी 18 श्रद्धालुओं से भरी मैक्स ,कई घायल

 

उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोग अपनी जान गवा रहे हैं।

आज भी जिस हादसे की खबर सामने आई है उसमें नौ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हालांकिकिसी जनहानि की सूचना नहीं हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पिथौरागढ़ हाइवे पर ककराली गेट तड़ागी पेट्रोल पंप के पास मैक्स संख्या यूके 03टीए 0170 का चालक मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं को लेकर ठूलीगाड़ को जा रहा था। इस बीच श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस संख्या यूके 07पीए3476 के आगे जाने पर मैक्स चालक ने ओवर टेक करने का प्रयास किया। इस पर मैक्स का पिछला हिस्सा बस से टकरा गया और मैक्स रेलिंग तोड़कर सड़क में पलट गई। इससे मैक्स सवार 18 श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और मैक्स से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।

 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और बस और मैक्स को कब्जे में लिया। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं ने बताया कि वह कासगंज से दोपहर स्टेशन पर पहुंची मेला स्पेशल ट्रेन से आए और नगर से मैक्स वाहन में बैठ कर मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे थे। बताया गया कि मैक्स वाहन चालक हादसे के बाद मौके से गायब हो गया। सभी श्रद्धालु यूपी के जिला कासगंज के आपस में रिश्तेदार और परिचित हैं।

 

घायलों का विवरणः

सुशीला देवी (55) पत्नी स्व. दिनेश चंद्र

दिनेश राजपूत (35) पुत्र प्रेम राज सिंह

मानवती (60) पत्नी प्रेम राज सिंह

रामबेटी (50) पत्नी दीपक सिंह

कृष्णा (8) पुत्र दिनेश कुमार

रुबी (32) पत्नी दिनेश कुमार

राकेश (34) वर्ष पुत्र गोपी चंद

शिखा (14) पुत्री अवधेश पाल

वंशिका (14) पुत्री सौराज सिंह का

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top