Featured

Big breaking :-चारधाम में नहीं करवा पाया यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण तो ट्रेवल एजेंट ने की ये नौटंकी, पुलिस ने सबक सिखाया

 

*ट्रांजिट कैंप में प्रशासन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से आत्महत्या का प्रयास/नाटक कर शांति भंग करने वाले टूरिस्ट एजेंट को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

*कोतवाली ऋषिकेश*

आज दिनांक 20 मई 2024 को ट्रांजिट कैंप में एक व्यक्ति रवि कुमार पांडे पुत्र श्री विजय शंकर पांडे निवासी ग्राम बालापुर थाना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश उम्र 50 वर्ष, जो एक टूरिस्ट एजेंट है तथा लोगों को रजिस्ट्रेशन करा कर चार धाम यात्रा पर ले जाने की बातें कर बहला फुसलाकर पैसे ऐंठने की फिराक में था, अपने साथ कई लोगों को ऋषिकेश लेकर आ गया, चूंकि वर्तमान में चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन बंद है,

 

 

 

जिस कारण वह किसी भी यात्री का रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाया, अतः व्यक्ति उपरोक्त के द्वारा यात्रियों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने हेतु ट्रांजिट कैंप में आत्महत्या का प्रयास/नाटक किया गया, जिस कारण ट्रांसिट कैंप में लोगों में भय व्याप्त हो गया और वहां पर शांति भंग हो गई, जिसे तत्काल मौके पर ही पुलिस फोर्स के द्वारा गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी के अंतर्गत चालान किया गया है| अभियुक्त को मा० न्यायालय पेश किया जा रहा है|










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top