Featured

Big breaking :-रामनगर ग्राम मालधन चौड में खेत में घास काटने के दौरान करंट लगने से हुई महिला की दर्दनाक मौत।

रामनगर ग्राम मालधन चौड में खेत में घास काटने के दौरान करंट लगने से हुई महिला की दर्दनाक मौत।

रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मालधन चौड क्षेत्र में खेत में घास काटने गई एक महिला की करंट लगने के बाद दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में जहां एक ओर कोहराम मचा हुआ है तो वही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के मालधन चौड़ क्षेत्र के ग्राम गोपाल नगर नंबर 6 निवासी ताराचंद्र की पत्नी अनीता देवी गांव में ही एक खेत में घास काटने गई थी उन्होंने बताया कि जब यह महिला घास काट रही थी इस बीच खेत में लगे ट्यूबवेल की तार महिला की दराती से टच हो गई, इसके बाद इस महिला की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, उन्होंने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top