Featured

Big breaking :-यहाँ पूर्व सैनिक का परिवार कैंची धाम दर्शन के लिए गया, पीछे से चोरो ने घर साफ कर दिया

खटीमा। ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में पूर्व सैनिक के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 55 तोला सोने के आभूषण और एक किलो चांदी सहित 48 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। पूर्व सैनिक का परिवार कैंची धाम दर्शन के लिए गया था। परिवार जब 17 मई को वापस लौटा तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था और घर के अंदर जिन बक्सों में जेवर रखे थे, उनके ताले भी टूटे हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

पुलिस को सौंपी तहरीर में टेड़ाघाट निवासी कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि 16 मई को वह अपने परिवार सहित शाम को साढ़े चार बजे घूमने के लिए कैंची धाम गए थे। 17 मई की शाम को 7.45 बजे वापस आए तो देखा घर के मुख्य द्वार और अंदर के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। घर में रखा सोना चोरी हो गया था। सारा गहने बक्सों में थे जिनके ताले टूटे थे और सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलने परा एसएसआई अशोक कुमार ने टेड़ाघाट पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top