Featured

Big breaking :-आख़िरकार छठे दिन लापता अपर सहायक अभियंता अमित चौहान मिल गए, यहाँ घूमते मिले देखिए वीडियो

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून में तैनात अपर सहायक अभियंता अमित चौहान आज छठे दिन ऋषिकेश में घूमते हुए पाए गए। वह 12 मई की रात तब से लापता चल रहे थे, जब उत्तरकाशी के ठेकेदार राजदीप परमार उन्हें अपने साथ ले गए थे। वह 01 घंटे में वापस लौटने की बात कहकर देहरादून के देहराखास क्षेत्र के नानक विहार स्थित आवास से निकले थे। लेकिन,

 

 

 

इसके बाद ठेकेदार उन्हें उत्तरकाशी डुंडा में ले गए थे। उसी रात को अभियंता चौहान का मोबाइल बंद हो गया था, जबकि उन्हें आखिरी बार 13 मई की सुबह डुंडा में दो जगह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा गया था। उत्तरकाशी पुलिस फिलहाल उन्हें लेकर उत्तरकाशी गई है, जहां उनसे गायब हो जाने के कारणों आदि को लेकर बात की जाएगी। इसके बाद ही असल कहानी निकलकर सामने आ सकती है। पुलिस के मुताबिक अभियंता चौहान बस अड्डे के आसपास बेचैन स्थिति में थे।।।।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top