Featured

Big breaking :-Chardham Yatra 2024: रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर SOP जारी, डीजीपी ने कड़ी सुरक्षा के दिए निर्देश

Chardham Yatra 2024: रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर SOP जारी, डीजीपी ने कड़ी सुरक्षा के दिए निर्देश

चारधाम यात्रा के मद्देनजर डीजीपी ने स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर समय-समय पर माॅक ड्रिल कराए जाने की भी बात कही।

चारधाम यात्रा के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने एसओपी जारी की है। डीजीपी ने स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 36 रेलवे स्टेशन हैं। स्टेशनों पर हर दिन करीब 172 रेल गाड़ियों का संचालन होता है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर समय-समय पर माॅक ड्रिल कराई जाए। रेलवे स्टेशनों पर किसी भी घटना की स्थिति में फर्स्ट रिस्पांस टीम अपने उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ, रेलवे, जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों के साथ समन्वय रखा जाए।

पीए सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को अफवाहों का आगाह किया जाए। किसी भी घटना की स्थिति में घायलों को प्राथमिक उपचार देने और गंभीर घायलों को तत्काल नजदीक अस्पताल पहुंचाया जाए। साथ ही घटना और घटनास्थल की वीडियोग्राफी की जाए










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top