Featured

Big breaking ::-बद्री केदार दर्शन को पहुंचे पर्यटन- धर्मस्व सिंचाई- लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज।

भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे पर्यटन- धर्मस्व सिंचाई- लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज।

श्री बदरीनाथ धाम: 14 मई। प्रदेश के पर्यटन- धर्मस्व सिंचाई लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत आज दोपहर बाद श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। मंदिर में विष्णु सहस्रनाम पूजा संपन्न की इसके बाद मंदिर परिसर में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कैबिनेट मंत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया, इससे पहले बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कैबिनेट मंत्री की हैलीपैड पर अगवानी की फूल मालाओं से स्वागत किया।

 

 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कैबिनेट मंत्री आज प्रात: सपरिवार श्री केदारनाथ दर्शन को पहुंचे थे केदारनाथ दर्शन पूजा के पश्चात हैलीकाप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ पहुंच कर उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मास्टर प्लान के अंतर्गत हो रहे कार्यो का निरीक्षण किया। तीर्थ पुरोहितों को आश्वासन दिया कि उनके हितों की उपेक्षा नही की जायेगी।

उन्होंने कहा है कि चार धाम तीर्थयात्रियों को सरल सुगम दर्शन हो तथा तीर्थयात्रियों को सुविधाएं मिले इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है उन्होंने रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी भेंट वार्ता की।

 

 

इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्वनर विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, मंदिर समिति सदस्य पुष्कर जोशी, भास्कर जोशी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह,उपजिलाधिकारी सीएस वशिष्ठ, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ मौजूद रहे।

 

 

बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुचे पर्यटन- धर्मस्व सिंचाई लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज

केदारनाथ: 14 मई।पर्यटन- धर्मस्व सिंचाई- लोकनिर्माण मंत्री सतपाल तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत महाराज ने आज पूर्वाह्न भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा प्रदेश एवं देश के सुख समृद्धि की कामना की।
पर्यटन मंत्री ने केदारनाथ पुनर्निमाण कार्यों तथा केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लाया तथा तीर्थयात्रियों के सुझावों को भी सुना।

आज मंगलवार पूर्वाह्न को पर्यटन मंत्री हैलीकाप्टर से सपरिवार केदारनाथ धाम पहुंचे हैलीपैड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) तथा केदार सभा ने उनका स्वागत किया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर में दर्शन के बाद कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रूद्राक्ष माला भेंट की।
केदारनाथ दर्शन के पश्चात कैबिनेट मंत्री आज अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचेंगे

केदारनाथ में इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैडाणी,स्वयंबर सेमवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, प्रकाश पुरोहित, कुलदीप धर्म्वाण, प्रबल चौहान आदि मौजूद रहे।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top