Featured

Big breaking :-दुःखद – यहाँ पांच दिन बाद मिला गंगा में डूबे युवक-युवती का शव, दिल्ली ग्रुप के साथ आये थे घूमने

पौड़ी गढ़वाल जिले के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट पर रविवार को गंगा नदी में डूबे साहिल गुप्ता उम्र 25 वर्ष और नेहा उम्र 29 वर्ष का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ ने साहिल का शव पशुलोक बैराज से बरामद किया। जबकि नेहा का शव जानकी पुल परमार्थ घाट के पास से बरामद हुआ है।

वही परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। एसडीआरएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है।

 

बता दें कि आठ लोगों का ग्रुप छ: दिन पहले ही ऋषिकेश आया था। रविवार को यह ग्रुप स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पहुंचा। यहां सभी लोग मस्तराम घाट पर गंगा नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय गंगा में गहराई का अंदाजा नहीं होने से वह डूबने लगे

तेज लहरों के बीच युवती समेत दो पर्यटक गायब हो गए। पर्यटकों को डूबते हुए देख राफ्टिंग गाइड उनको बचाने गंगा में कूद गए। राफ्टिंग गाइड ने दो पर्यटकों को बचा लिया और चार पर्यटक खुद ही गंगा की लहरों से सुरक्षित बाहर निकल आए। जबकि नेहा और साहिल का कुछ पता नहीं लग पाया था। पुलिस ने बताया कि नेहा एसबीआई में कार्यरत थी, जबकि साहिल छात्र था










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top