Featured

Big breaking :-अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने राम मंदिर में लिया रामलला का आशीर्वाद, अयोध्या से ही संपूर्ण देश में राम राज्य की गंगा निकली है : मुख्यमंत्री।

*मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी  लल्लू सिंह ने किया नामांकन पत्र दाखिल।*

*अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने राम मंदिर में लिया रामलला का आशीर्वाद।*

*अयोध्या से ही संपूर्ण देश में राम राज्य की गंगा निकली है : मुख्यमंत्री।*

*करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र अयोध्या को भव्य और दिव्य नगरी के रूप में किया जा रहा स्थापित : मुख्यमंत्री।*

*अयोध्या वासियों से सीएम धामी की अपील, संपूर्ण देश में रामराज्य की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री को दें अपना आशीर्वाद।*


मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बुधवार को संसदीय क्षेत्र अयोध्या ( उत्तर प्रदेश ) से भाजपा प्रत्याशी श्री लल्लू सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि अयोध्या की देवतुल्य जनता श्री लल्लू सिंह जी को प्रचंड बहुमत से जिताकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम की पावन जन्मस्थली को प्रणाम करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अयोध्या का वैभव पुनः लौटा है। आज भगवान राम भव्य मंदिर में विराजमान हैं। अयोध्या, उत्तर प्रदेश से ही संपूर्ण देश में राम राज्य की गंगा निकली है। उन्होंने कहा करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र अयोध्या का भव्य और दिव्य नगरी के रूप में निर्माण कार्य जारी है। राम मंदिर बनने के बाद करोड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री राम मंदिर के दर्शन किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने राम मंदिर का निर्माण कर 500 वर्षो के इंतजार को खत्म किया है। अब अयोध्या वासियों का यह कर्तव्य बनता है कि वह संपूर्ण देश में राम राज्य स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को अपना आशीर्वाद दें और उन्हें पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अधिक से अधिक मतदान करें।

*अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने राम मंदिर में लिया रामलला का आशीर्वाद।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना कर रामलला का आशीर्वाद लिया एवं प्रदेश में सुख समृद्धि खुशहाली एवं तरक्की कि कामना की।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top