Featured

Big breaking :-प्रीतम को दें रहें नसीहत अब खुद कर रहें शिकायत, नगर निकाय मतदाता सूची में गड़बड़ी के संबंध में बीजेपी प्रतिनिमंडल मिला मंत्री अग्रवाल से की ये मांग

 

नगर निकाय मतदाता सूची के संबंध में निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा जी ने महामंत्री भाजपा  आदित्य कोठारी जी के साथ की  शहरी विकास मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल जी से भेंट।

 

 

आज निवर्तमान महापौर श्री सुनील उनियाल गामा जी ने माननीय शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी से आगामी नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची के संबंध में भेंट की। उन्होंने माननीय शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी को अवगत करवाया कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 100 वार्डों के अंदर कई स्थानों पर मतदाता लिस्ट देखने के पश्चात यह प्रतीत हुआ है कि बहुत से वार्डों के अंतर्गत मोहल्ले के मोहल्ले में निवास करने वाले मतदाताओं का नाम मतदान सूची में नहीं है।

 

 

 

 

जो चिंता का विषय है वर्तमान मतदाता सूची के हिसाब से बड़ी संख्या में देहरादून क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले लोग अपना वोट डालने से चूक जाएंगे, लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण पर्व होता है चुनाव जिसमें प्रत्येक मतदाता अपनी सहभागिता करके अपने अनुसार वोट करता है ऐसे में मतदाता का नाम सूची में न होना चिंता का विषय हो जाता है।

 

 

 

माननीय शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी ने माननीय निवर्तमान महापौर श्री सुनील उनियाल गामा जी और महामंत्री भाजपा श्री आदित्य कोठारी जी को आस्वस्त किया कि वे संबंधित विभाग से पत्राचार कर छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित करवाने में पूर्ण सहयोग देंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल जी भी उपस्थित रहे।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top