Featured

Big breaking :-रामगनर में बांसीटीला गांव में गेहूं काट रहे शख्स को निवाला बनाने वाले टाइग्रेस को वन विभाग ने किया कब्जे में

रामगनर में बांसीटीला गांव में गेहूं काट रहे शख्स को निवाला बनाने वाले टाइग्रेस को वन विभाग ने आज सुबह किया ट्रेंकुलाइज।

रामनगर विकासखंड के बांसीटीला गांव में 18 अप्रैल की शाम को बाघ ने खेत में काम कर रहे किसान को निवाला बना लिया था। वहीं तब से ही वन विभाग बाघ को पकड़ने की कार्यवाही में जुटा था,वहीं आज सुबह कॉर्बेट प्रशासन ने जुमेदार बाघ को किया ट्रेंकुलाइज।

 

नैनीताल जिले में कॉर्बेट नेशनल पार्क से लगे रिहायशी इलाकों में आए दिन वन्यजीवों का खतरा बना रहता है,लगातार बाघ आबादी क्षेत्रों में दिखाई दे रहे है,वहीं ताजा मामला रामनगर क्षेत्र का है जहां 18 अप्रैल की शाम कॉर्बेट पार्क के अंतर्गत आने वाले बांसीटीला गांव का था,जहां बाघ ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया था,वहीं घटना के बाद से ग्रामीण काफी डरे हुए थे।

 

 

साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ हंगामा भी किया था और बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे थे।बता दें कि कॉर्बेट पार्क के अंतर्गत आने वाले बिजरानी रेंज के मनोरथपुर बांसीटीला गांव में 18 अप्रैल की शाम को प्रमोद तिवारी खेतों में गेंहू काट रहा था। तभी अचानक उस पर बाघ ने हमला कर लिया,जिसमे बाघ प्रमोद तिवारी को करीब 70 मीटर तक घसीट कर ले गया। प्रमोद चीख पुकार मचाता रहा, लेकिन उसे समय से मदद नहीं मिल पाई। मौके पर मौजूद लोगों ने हो हल्ला मचाया और प्रमोद के नंबर पर कॉल किया तो बाघ शोर शराब और मोबाइल की घंटी की आवाज सुनकर भाग गया था,हालांकि जब तक ग्रामीण प्रमोद के पास पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी. प्रमोद का शव लहूलुहान हालात में पड़ा हुआ था।

 

 

 

वहीं तब से ही ग्रामीणों में बाघ की दहसत बनी हुई थी,ग्रामीण बाघ के डर से खेतों में नहीं जा पा रहे हैं,जबकि उनकी गेहूं की फसल खेतों में तैयार खड़ी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को गोली मारने या पकड़ने की अपील की थी,तब से ही उक्त व्यक्ति को निवाला बनाने वाले बाघ को पकड़ने की कॉर्बेट प्रशासन द्वारस कोशिश की जा रही है,वहीं चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से अनुमति मिलने के बाद से ही कॉर्बेट प्रशासन बाघ को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगा दिया है

 

 

 

 

। साथ ही ड्रोन के जरिए वन विभाग के कर्मचारी लगातार निगरानी रख रहे थे,साथ ही कॉर्बेट पार्क के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दुष्यन्त शर्मा और उनकी टीम तब से ही बाघ को ट्रेंकुलाइज करने को लेकर प्रयासरत था,वहीं आज सुबह बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है।
ज्यादा जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगंथ नायक ने बताया कि हमारे द्वारा आज सुबह उक्त टाइग्रेस को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है,उन्होंने कहा कि उक्त युवक के सैंपल बाघ से मैच कराने को लेकर सैंपल सीसीएमबी हैदराबाद भेजे गए हैं, इसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि उक्त युवक को निवाला बनाने वाला जिम्मेदार बाघिन यही है या नहीं है, उन्होंने कहा कि बाघ को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर ढेला में रखा गया है,उन्होंने कहा कि बाघिन स्वस्थ है साथ ही उसकी उम्र दो से तीन वर्ष है।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top