Featured

Big breaking :-देहरादून में यहाँ नव विवाहिता की मौत ..पति को हिरासत में लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी..

नव विवाहिता की मौत ..पति को हिरासत में लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी..

देहरादून: थाना प्रेम नगर के अंतर्गत मिठ्ठी-बेरी से सनसनी फैलाने वाली  खबर सामने आई है.यहां एक नवविवाहित की मौत की खबर सामने आई हैं  विवाहिता के परिजनों का आरोप हैं कि पत्नी की पति द्वारा गला घोंटकर कर बेरहमी से मारा गया हैं .घटना बीती रात की बताई जा रही हैं. प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा हैं की पति द्वारा ही अपनी नवविवाहित पत्नी को मौत के घाट उतार गया. पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुटी है.

 

 

 

जानकारी के अनुसार बीते फरवरी माह 2024 में पटेल नगर निवासी एक परिवार की बेटी का विवाह मिठ्ठी बेरी निवासी जगदीश के पुत्र दीपू से हुआ था.बताया जा रहा हैं सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला दीपू मानसिक रूप से कुछ अजीबो गरीब हैं.हत्यारोपी पति पर दहेज़ डिमांड का आरोप

 

 

 

मृतक पत्नी के परिजनों द्वारा आरोप है कि पति दीपू का परिवार लगातार एक के एक दहेज की डिमांड कर रहा था. इसी बात को लेकर पति-पत्नी में गृहक्लेश चल रहा था.आरोप हैं कि इसी बीच बीती रात आरोपी पति दीपू ने बेहरमी से पहले अपनी पत्नी की गला घोट दिया,

 

 

 

और फिर उसे खुद ही अस्पताल ले गया,जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया.. फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला का पंचनामा भर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं दूसरी तरफ आरोपी पति से पूछताछ कर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है..पुलिस के अनुसार मृतक महिला के परिजनों की तहरीर के अनुसार पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है.










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top