Featured

Big breaking :-बीच शादी में भिड़ गए दूल्हा और दुल्हन पक्ष: चार लोगों के फटे सिर; 14 लोग जख्मी…वापस लौटी बरात

बीच शादी में भिड़ गए दूल्हा और दुल्हन पक्ष: चार लोगों के फटे सिर; 14 लोग जख्मी…वापस लौटी बरात, जानिए वजहबरात में डीजे और शादी की रस्म को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ दिए। जिसमें चार लोगों के सिर फट गए और दूल्हा सहित 14 लोग चोटिल हो गए। घटना से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया

 

 

 

। पढ़िए पूरा मामला..रुद्रपुर में बरात में डीजे और शादी की रस्म को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ दिए। जिसमें चार लोगों के सिर फट गए और दूल्हा सहित 14 लोग चोटिल हो गए। घटना से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मामला पुलिस चौकी तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों में समझाैते के बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गया।जानकारी के अनुसार रविंद्रनगर निवासी एक महिला की बेटी का शुक्रवार की रात विवाह होना था। किच्छा की पंत कालोनी निवासी दूल्हा 70 लोगों के साथ बरात लेकर रात करीब दस बजे रवींद्रनगर पहुंचा था।

 

 

 

वधु पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। रात में समय अधिक होने से डीजे बंद करने पर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए और हंगामा काटने लगे। डीजे का मामला जैसे तैसे शांत हो गया। लेकिन विवाह से पहले आयोजित रस्म में वर और वधु पक्ष के बीच फिर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट हो गई। जिससे विवाह में अफरा तफरी मच गई। वधु पक्ष का आरोप है कि बरातियों ने मंडप तोड़ दिया। खानपान के सारे बर्तन फेंक दिए और टेंट भी तहस नहस कर डाला। मारपीट में वधु पक्ष के आशीष, कपिल, मिलन समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। वर पक्ष से दूल्हा शनी सागर, उसके भाई पवन, राकेश, मुकेश, रिक्की, बहन कविता, सुनीता, चचेरे भाई राजन, राजा, सुमित, प्रदीप और मौसेरा भाई दीपक को चोटें लगीं थीसूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी अरविंद बहुगुणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया। इधर, शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के बैरंग लौट गए।

 

 

 

संविदा का रोडवेज चालक बीच-बचाव में घायल
बरात में मारपीट के दौरान बीच-बचाव को आया हल्द्वानी डिपो का संविदा चालक भी घायल हो गया। रविंद्रनगर निवासी विशाल वर्मा हल्द्वानी डिपो में रोडवेज बस का चालक है। शुक्रवार की रात रविंद्रनगर में आयोजित विवाह समारोह में उसका साथी हल्द्वानी डिपो में रोडवेज बस का चालक चंदन आर्या भी किच्छा से बरातियों में शामिल था। विशाल चंदन से मिलने के साथ विवाह समारोह पहुंचा तो वहां मारपीट होने लगी। यह देख विशाल बीच-बीच कराने लगा। जिसमें उसका सिर फट गया। उसने अस्पताल में जाकर इलाज कराया।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top