Featured

Big breaking :-परिवहन निगम की रोडवेज बसें चुनावी ड्यूटी में…इंतजार में भटकते रहे यात्री

परिवहन निगम की रोडवेज बसें चुनावी ड्यूटी में…इंतजार में भटकते रहे यात्री, जानें क्या बोले लोगपरिवहन निगम की रोडवेज बसें और टैक्सी वाहनों के चुनाव ड्यूटी में होने से यात्री दिनभर परेशान रहे। यात्री वाहनों के लिए दिनभर रोडवेज स्टेशन से सिल्थाम तक भटकते रहे।परिवहन निगम की रोडवेज बसें और टैक्सी वाहनों के चुनाव ड्यूटी में होने से यात्री दिनभर परेशान रहे।

 

 

 

यात्री वाहनों के लिए दिनभर रोडवेज स्टेशन से सिल्थाम तक भटकते रहे। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए टनकपुर के लिए पांच और देहरादून के लिए एक बस का संचालन किया, लेकिन यात्रियों को राहत नहीं मिल पाई।लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए परिवहन निगम की 36 बस और मतदान पार्टियों को पहुंचाने के लिए 1090 वाहन अधिकृत किए गए हैं।

 

 

 

 

इसमें 92 बस, 60 सरकारी वाहन सहित अन्य टैक्सी और मैक्सी वाहन अधिकृत किए गए। परिवहन निगम की 13 बसें बाहरी राज्यों से चुनाव संपन्न कराने के लिए आए अर्द्धसैनिक बल, होमगार्ड को पहुंचाने के लिए भेजी गईं। इस कारण पिथौरागढ़ में बसों की कमी हो गई है। शनिवार को 23 बसें बाहरी राज्यों से आए होमगार्ड और अर्द्धसैनिक बलों को पहुंचाने के लिए जानी हैं। चुनाव ड्यूटी से जिला मुख्यालय पहुंचे टैक्सी चालक भी थकान की वजह से लंबे रूटों को नहीं गए। इस कारण दिनभर यात्री वाहनों के लिए इधर उधर भटकते रहे।

 

 

 

धारचूला, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में भी परेशान रहे लोग
पिथौरागढ़ जिले भर में टैक्सी वाहनों और रोडवेज बसों की कमी के कारण धारचूला, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में लोग परेशान रहे। यात्री दिन भर वाहनों का इंतजार करते रहे। कई यात्रियों को वाहन नहीं मिलने के कारण अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।

बोले यात्री-
सुबह आठ बजे रोडवेज बस का इंतजार करना पड़ा। स्टेशन में बस नहीं होने के बाद दिन भर इधर उधर टैक्सियों के लिए भटकते रहे। प्रशासन को यात्रियों की समस्या को देखते हुए वाहनों की व्यवस्था करनी चाहिए।

सुबह से बसों के लिए खड़े हैं कई बच्चों को पेपर देने के लिए देहरादून सहित कई अन्य स्थानों पर जाना है। प्रशासन को लोगों के लिए बसों की व्यवस्था करनी चाहिए। – तेज सिंह, यात्रीपेपर देने के लिए जाना है। सुबह से बसों का इंतजार कर रहा हूं। बस नहीं मिल रही है बस उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम कार्यालय भी गए, लेकिन वाहनों की व्यवस्था नहीं हो पाई। – अनुज युवा।

निर्वाचन आयोग फोर्स को छोड़ने के लिए बसाें को हायर किया है। टनकपुर सहित कई अन्य स्थानों पर पांच बसों का संचालन किया गया। – नवीन कोठारी,सीनियर टीसी।

 

13 बसें फोर्स को छोड़ने के लिए बाहरी राज्यों में गई हुई है। 23 बसें फिर शनिवार को जानी है। बसों के वापस आने तक समस्या बनी रहेगी।
– रवि शेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top