धार्मिक आयोजन मेे शामिल होकर दिल्ली वापिस लौट रहे यात्रियों की एक कार कोटद्वार पौड़ी हाइवे पर बैरगांव के नजदीक अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटक गई। हादसे में तीन महिलाओ सहित चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। कार सवार यात्री पूजा मेे शामिल होने चौबट्टखाल आए हुए थे। यहां से सभी वापिस दिल्ली लौट रहे थे,तभी बीच रास्ते ये हादसा हो गया।
वहीं दूसरी ओर ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर एक बुलेरो और ट्रक की आपसी भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा देवप्रयाग से 13 किलोमीटर दूर तीनधारा के समीप हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवप्रयाग पहुंचाया गया।
![](https://thetruefact.com/wp-content/uploads/2022/01/Truefact-Logo_v2.22x.png)