उत्तराखंड

उत्तराखंड के गोल्डन बॉय लक्ष्य सेन को मिलेगा प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड, दादा को किया समर्पित

गोल्डन ब्वाय’ लक्ष्य सेन को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रमंडल खेलों में हासिल की थी स्वर्णिम जीतउत्तराखंड के गोल्डन ब्वाय शटलर लक्ष्य सेन को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। उन्होंने यह अवॉर्ड अपने दादा को समर्पित किया है। इसकी जानकारी लक्ष्य ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर साझा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में घोषित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह ऐसा संयोग है कि इन पुरस्कारों की घोषणा 14 नवंबर को की जाती है, ठीक उसी दिन जब मेरे प्यारे दादा स्वर्गीय श्री सी.एल. सेन 2013 में हमें छोड़कर चले गए थे। दादाजी, यह आपके लिए है ‘बता दें कि हाल ही में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन बैडमिंटन के एकल मुकाबले के फाइनल में लक्ष्य सेन ने मलयेशिया के त्जे यंग को तीन गेम तक चले मुकाबले में एक के मुकाबले दो सेट से शिकस्त देकर स्वर्णिम कामयाबी हासिल की थी।

सीएम धामी ने भी उन्हें इसके लिए बधाई दी थी।लक्ष्य सेन ने बचपन से ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। बचपन में पिता व कोच डीके सेन चार बजे स्टेडियम निकल जाते थे, जबकि मां शिक्षिका थीं। ऐसे में तीन साल की उम्र में पिता ने लक्ष्य को एकेडमी ले जाना शुरू किया।वहां एक बार जो लक्ष्य ने रैकेट पकड़ा, इसके बाद बचपन के खेलकूद सब भूल गया।

डीके सेन के पारिवारिक मित्र और उनसे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले गोकुल सिंह मेहता का कहना है कि बचपन में लक्ष्य को रिमोट कार बहुत पसंद थी।मम्मी के सामने जब भी वह होता तो रिमोट वाली कार चलाता था, लेकिन पापा डीके सेन के घर आने की आहट होते ही उसे छिपा देता था। धीरे-धीरे स्टेडियम में जब मेहनत ज्यादा पड़ने लगी तो उसने बचपन के खेल और अपनी प्यारी रिमोट कार भी छोड़ दी और बैडमिंटन में अपना करियर बनाया।

लक्ष्य सेन की प्रमुख उपलब्धियां

  • – विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 स्पेन – कांस्य पदक।
  • – ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 इंग्लैंड – रजत पदक।
  • – इंडिया इंटरनेशनल सुपर सीरीज 2022 दिल्ली – स्वर्ण पदक।
  • – पोलिश ओपन 2019- रजत पदक।
  • – योनेक्स बेल्जियम इंटरनेशनल 2019 – स्वर्ण पदक।
  • – योनेक्स डच ओपन 2019 – स्वर्ण पदक।
  • – सारलोलकस ओपन 2019 सारबरूकेन – स्वर्ण पदक।
  • – स्कॉटिश ओपन ग्लासगो 2019 – स्वर्ण पदक।
  • – बांग्लादेश इंटरनेशनल चैलेंज 2019 – स्वर्ण पदक।
  • – योनेक्स डच ओपन 2021 – रजत पदक।
  • – विक्टर डेनमार्क ओपन 2021 – कांस्य पदक।

लक्ष्य सेन की प्रमुख उपलब्धियां

  • – हाइलो सारलोलक्स ओपन 2021 – कांस्य पदक।
  • – ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग हैदराबाद 2019 – स्वर्ण पदक।
  • – 83 सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2020 गुवाहाटी – रजत पदक।
  • – ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट बंगलुरु 2019 – स्वर्ण पदक।
  • – जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2016 कर्नाटक – स्वर्ण पदक।
  • – टाटा ओपन इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज 2018 – स्वर्ण पदक।
  • – वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2018 कनाडा – कांस्य पदक।
  • – यूथ ओलंपिक,2018 अर्जेंटीना – रजत पदक।
  • – बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप 2018 – स्वर्ण पदक।
  • – यूरेशिया बुल्गारिया ओपन 2017- स्वर्ण पदक।
  • – इंडिया इंटरनेशनल सीरीज 2016 हैदराबाद – स्वर्ण पदक।
  • – इस्राइल जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2012 – स्वर्ण पदक।
  • – लीनिंग सिंगापुर यूथ इंटरनेशनल सीरीज 2011 – स्वर्ण पदक
  • – (अंडर, 11) योनेक्स जर्मन जूनियर इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2017 – रजत पदक।
  • – योनेक्स डच जूनियर इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2017 – कांस्य पदक।
  • – बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट 2021 में अब तक के सबसे युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनकर प्रतिभाग।
Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top