उत्तराखंड

बाल दिवस के मौके पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 30 से ज्यादा छात्राएं घायल; 2 की मौत

सितारगंज में nh-74 पर उस समय हंगामा मच गया जिस समय ट्रक और बच्चों से भरी स्कूल बस का आमने-सामने भिड़त हो गई जिसमें स्कूल बस पलट गई। वही स्कूल बस में सवार लगभग 55 बच्चे और 6 स्टाफ मौजूद था। वही 108 की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया।

जहां डॉक्टरों ने एक स्टाफ और एक 14 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और सभी घायलों को हायर सेंटर शिफ्ट कराया गया।साथी उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और अपने उच्च अधिकारीयो को सूचित किया। सूचना पर जिले के डीएम युगल किशोर पंत भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया साथी अपने अधीनस्थ अधिकारियों को जांच के आदेश दिए।

बताया जा रहा है कि बाल दिवस के मौके पर बच्चों का एक टूर नानकमत्ता साहिब मत्था टेकने आया था जिसके बाद मत्था टेक कर वापस किच्छा जा रहें थे तभी अचानक रास्ते में ट्रक और बस की आमने सामने बंद हो गई जिसमें 1 बच्चे समेत एक स्टाफ की मृत्यु हो गई। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top