Crime

ज्वैलर्स पर हमला करने वाले बदमाशों का 24 घंटे के अंदर एनकाउंटर, एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

हल्द्वानी में सर्राफा व्यापारी को गोली मारने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। यह सीसीटीवी अब सामने आया है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हल्द्वानी का सर्राफा व्यापारी को गोली मारने के लिए व्यापारी के घर के बाहर घात लगाए दो बदमाशो का गोली मारते हुए वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, हल्द्वानी के हीरा नगर में रहने वाले सर्राफा व्यापारी राजीव वर्मा अपने दुकान से घर पहुंचे ही थे।कार पार्किंग के दौरान उनपर बदमाशो ने फायर झोंक दिए, बदमाशों की गोली से व्यापारी बाल-बाल बच गए, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस पर व्यापारी राजीव वर्मा को शक है उसके खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा भी दर्ज करवा दिया गया है।

कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे पर फायरिंग करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 2 गिरफ्तार-एक को लगी गोलीहल्द्वानी में कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे पर फायरिंग की घटना के दो आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ किच्छा के बरी गांव में हुई। इस दौरान बदमाश भागकर गन्ने के खेत में जा छिपे, जहां मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई। उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य बदमाश को गन्ने के खेत से ही पुलिस ने पकड़ा है। जबकि दो फरार हो गए।सितारगंज अस्पताल में कराया गया भर्ती।

मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे सितारगंज के अस्पताल में पुलिस कस्टडी में भर्ती कराया गया है। बाकी की तलाश में पुलिस अभी सर्च अभियान चला रही है। फिलहाल सितारगंज अस्पताल के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। बदमाश की पहचान 26 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी बेरिया दौलत बाजपुर के रूप में हुई है।गन्ने के खेत से दूसरा बदमाश पकड़ा। वहीं, पुलिस ने एक बदमााश को बरा में गन्ने के खेत से भी गिरफ्तार किया है। बरा चौकी में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अन्य की तलाश अभी की जा रही है।

सभी बदमाश नेपाल भागने की फिराक में थे। मगर पुलिस ने उनके मंसूबे फेल कर दिए। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश कर रही थी कि गुरुवार शाम को सूचना मिली कि बदमाश नेपाल भागने की फिराक में है। इसके लिए बरा में एकत्र हो रहे हैं। इस पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो पुलभट्टा थाने की टीम को कुछ संदिग्ध एक ढाबे पर खाना खाते मिले। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे और गन्ने के खेत में जा छिपे।

हल्द्वानी में कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के साथ ऊधम सिंह नगर की पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, किच्छा में छिपे थे बदमाश, DGP, SSP भी पहुंचे। पुलिस ने एक बदमाश के साथ बाइक भी बरामद कर ली। बदमाशों की घेराबंदी की सूचना पर एसएसपी डाॅ. मंजूनाथ टीसी के साथ ही डीआईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे भी मौके पर पहुंच गए। नैनीताल पुलिस के साथ ही भारी संख्या में सितारगंज सर्किल की पुलिस टीम ग्राम बरी पहुंच गई। डीआईजी भरणे व एसएसपी डा. मंजूनाथ ने बरा चौकी में डेरा डाल दिया है।पुलिस लाइन से भी बुलाया फोर्स

बदमाशों के गन्ने के खेत में छिपे होने पर उनकी खोजीबन के लिए सितारगंज सर्किल का फोर्स तो बुलाया ही, साथ ही पुलिस लाइन से भी हथियारों के साथ फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने ढाबे के पीछे लगे लगभग पांच एकड़ गन्ने के खेत को चाराें तरफ से घेर लिया था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस को हल्द्वानी से जुड़े एक मामले के संधीगतों की सूचना मिली थी। जिसके बाद चेकिंग में बरा के पास 4-5 संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने चेतावनी देते हुए सरेंडर करने को कहा। बावजूद इसके उन्होंने दूसरी राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।अन्य बदमाश बरेली, पीलीभीत की ओर भागे

एसपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अन्य बदमाश बरेली और पीलीभीत की तरफ भाग गए। घायल बदमाश को सितारगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने उसे रुद्रपुर अस्पताल के लिए भेज दिया है। जिस पर पुलिस टीम उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीम लगी हुई है।दो फायर की आवाज ग्रामीणों ने सुनी

ढाबे पर बदमाशों की आवाजाही को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ढाबा संचालक भी कई मामलों में जेल जा चुका है। वहां पर दो फायर की आवाज ग्राम बरी के लोगों ने भी सुनी है। पर किसी को समझ नहीं आया कि फायरिंग बदमाशों की तरफ से हुई या फिर पुलिस की तरफ से। फायरिंग के साथ ही पुलिस की धमके के कारण ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए है।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top