उत्तराखंड

कहा होगा विधानसभा सत्र देहरादून या गैरसैण? कल होगी सर्वदलीय बैठक

देहरादून:- विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक आहूत की है| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक के दौरान आगामी सत्र को लेकर चर्चा वार्ता की जाएगी|

विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि आगामी विधानसभा सत्र देहरादून अथवा गैरसैंण कहीं भी हो उसके लिए विधानसभा सचिवालय पूर्ण रुप से तैयार है| उन्होंने कहा कि गैरसैंण में भी यदि सत्र होता है तो उसके लिए भी भराड़ीसैंण विधान सभा परिसर में सत्र से संबंधित सभी व्यवस्थाएं एवं आवश्यक तैयारी पूर्ण है| विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर के बाद ही आगामी सत्र आहुत किए जाने की उम्मीद जताई है|

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक के दौरान सत्र को लेकर ही चर्चा वार्ता होनी है| बता दें कि सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, मौ शहजाद सहित निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा पत्रकार एवं संजय डोभाल को भी आमंत्रित किया गया है| बैठक सोमवार को अपराहन 3 बजे बजे विधान सभा भवन देहरादून में होनी है|

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top