उत्तराखंड

PM Modi के दौरे से पहले CM धामी ऑन ग्राउंड, ऐसे हो रही पीएम के आगमन की तैयारी, तस्वीरें…

आज प्रातः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 21 अक्टूबर के दौरे से पूर्व बद्रीनाथ एवं माणा में कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्था का जायजा लिया।आपको बता दे पीएम मोदी के बद्रीनाथ आगमन की तैयारी पूरी हो गई हैं कार्यक्रम स्थल में भी पंडाल लगा दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्मादायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चीन सीमा पर स्थित देश के अंतिम गांव माणा से जीवंत ग्राम कार्यक्रम की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि प्रशासन ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया है। प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्तूबर को बदरीनाथ धाम में ही रात्रि प्रवास करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्तूबर को बदरीनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शासन को उनके आगमन का कार्यक्रम मिल गया है। उसी हिसाब से सरकार ने तैयारी भी तेज कर दी है।

केदारनाथ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम: सुबह करीब 8.30 बजे- दर्शन और पूजन, 9 बजे- केदारनाथ रोप-वे का शिलान्यास, 9.10 बजे- शंकाराचार्य समाधि दर्शन, 9.25 बजे – मंदाकिनी आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मजदूरों से बात करेंगे।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top