उत्तराखंड

काशीपुर फायरिंग: मुठभेड़ के बाद एक लाख का इनामी बदमाश जफर एनकाउंटर में पकड़ा गया, पैर में लगी गोली

यूपी के मुरादाबाद में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस से मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश जफर घायल हो गया है। इनामी बदमाश जफर के पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एक सिपाही के भी घायल होने की खबर है। फिलहाल पुलिस ने इनामी बदमाश जफर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में हुई।

मुरादाबाद के एसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि जफर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाला है। यूपी पुलिस उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार करने गई थी लेकिन वह भरतपुर से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि जफर हेलमेट पहन मुंह छुपाकर दिल्ली भाग रहा था। पुलिस ने पाकबड़ा थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर मुठभेड़ के बाद जफर को गिरफ्तार किया है। घायल खनन माफिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि बदमाश जफर दिल्ली भागने की कोशिश में था। कैलसा रोड पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके को पैर में गोली लगी है।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top