उत्तराखंड

अब UKSSSC की इन आठ परीक्षाओं पर संकट, आयोग ने की सरकार से निरस्त करने की सिफारिश

उत्तराखंड में आठ भर्ती परीक्षाएं निरस्त करने की सिफारिश। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुल आठ परीक्षाओं की गोपनीयता पर संदेह व्यक्त करते हुए सरकार से इन्हें निरस्त करने की सिफारिश की है। इनमें से एलटी, पीए, कनिष्ठ सहायक, पुलिस रैंकर्स का पूर्व में रिजलट।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुल आठ परीक्षाओं की गोपनीयता पर संदेह व्यक्त करते हुए सरकार से इन्हें निरस्त करने की सिफारिश की है। इनमें से एलटी, पीए, कनिष्ठ सहायक, पुलिस रैंकर्स का पूर्व में रिजल्ट जारी हो चुका है, जबकि वाहन चालक, अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी दूरसंचार का अभी रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। ये पूर्व में निरस्त की परीक्षाओं के अतिरिक्त हैं।

आयोग के सचिव एसएस रावत की ओर से सचिव कार्मिक को भेजे गए पत्र में कहा गया कि उक्त में से सात परीक्षाओं में विवादित भर्ती एजेंसी आरएमएस टेक्नोसॉल्यूशन की भूमिका रही है। जबकि व्यक्तिक सहायक की परीक्षा, ऑनलाइन माध्यम से एनएससीईआटी ने कराई थी, लेकिन इसमें भी ज्यादातर सफल अभ्यर्थी एक ही जिले के हैं, इसलिए इस परीक्षा पर भी संदेह खड़ा हो रहा है। रावत ने पत्र में लिखा कि आरएमएस टैक्नोसॉल्यूशन के मालिक और कई कार्मिक पेपर लीक मामले को लेकर जेल में बंद हैं, इसलिए उक्त एजेंसी द्वारा कराई गई परीक्षा का परिणाम जारी करना हमेशा संदेह के घेरे में रहेगा। आयोग ने विधानसभा द्वारा भी बिना परिणाम जारी किए ही आरएमएस द्वारा कराई गई भर्ती निरस्त किए जाने को देखते हुए इन परीक्षाओं को निरस्त करने की सिफारिश की है।

जांच की जिम्मेदारी शासन पर आयोग ने कहा है कि यदि फिर भी शासन परिणाम जारी करने का निर्णय लेता है, तो इसके लिए सफल अभ्यर्थियों का पिछला एकेडमिक रिकॉर्ड देखना जरूरी होगा। ऐसी स्थिति में शासन स्तर से विशेषज्ञ जांच दल गठित किया जाना जरूरी होगा। आयोग के सचिव एसएस रावत ने पत्र लिखे जाने की पुष्टि की है। इन सभी परीक्षाओं को मिलाकर कुल पदों की संख्या चार हजार से अधिक बैठ रही है।

एक और ऑनलाइन परीक्षा पर सवाल आयोग के पत्र से व्यैक्तिक सहायक परीक्षा में भी धांधली के संकेत मिले हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि रिजल्ट तैयार करने के दौरान इसमें एक ही जिले के युवाओं का पास प्रतिशत सामान्य से अधिक नजर आ रहा है। उक्त परीक्षा भी एनसीईआईटी ने कराई थी, उक्त एजेंसी की वन दरोगा भर्ती में भी जांच चल रही है। दूसरी तरफ पुलिस रैंकर्स भर्ती में लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है, लेकिन शारीरिक परीक्षा और विभागीय अंक नहीं जुड़ने के कारण अब तक फाइनल रिजल्ट नहीं बन पाया था, इस बीच अब इस परीक्षा पर भी संकट आ गया है।

इस परीक्षाओं पर खतरा

परिणाम जारी – एलटी, व्यैक्तिक सहायक, कनिष्ठ सहायक, पुलिस रैंकर्स

परिणाम का इंतजार वाहन चालक, अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी दूरसंचार

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top