जल्द मिलेगी मंहगाई भत्ते ओर दीवाली बोनस की मिलेगी कर्मचारियो को सौगात, मुख्यमंत्री धामी लेंगे जल्द फैसला, कर्मचारियो की दीवाली होगी जोशभरी।
कैबिनेट ने सीएम क़ो किया अधिकृत, महंगाई भत्ता देने पर 576 करोड़ का सालाना भार होगा सरकार पर। हर महीने 48 करोड़ का बोझ पड़ेगा राजकोष पर, दीवाली बोनस पर 100 करोड़ खर्च कर सकती है सरकार।
कैबिनेट ने कर्मचारियों को दिवाली बोनस और केंद्र सरकार की भांति चार फीसदी महंगाई भत्ता देने पर भी सैद्धांतिक सहमति दी है। 4800 तक के ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस के रूप में सात हजार रुपये की राशि मिल जाएगी। इन दोनों पर भी फैसला लेने के लिए सीएम को अधिकृत किया गया है।




