उत्तराखंड

‘दुर्गा, लक्ष्मी पटाओ’ वाले बयान से बैकफुट पर BJP विधायक, मांगी माफी, सुनिए क्या कहा

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कालाढूंगी से बीजेपी विधायक बंशीधर भगत द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर एक टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद से उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक दलों ने चौतरफ हमला करना शुरू कर दिया है। वहीं, कांग्रेस ने भी बंशीधर भगत से अपने बयान को लेकर माफी मांगने की बात कही गई थी।

 

अब कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उनके बयान से अगर किसी भी भावना को ठेस पहुंची है तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि उन्होंने भगवान को प्रसन्न करने के लिए अपनी घरेलू भाषा में इस बात को कहा लेकिन यदि किसी के आत्मसम्मान और भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं और इसके लिए माफी भी मांगते हैं।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top