ऋषिकेश : सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनलों में इन दिनों पौड़ी गढ़वाल जिले की यम्कश्वर ब्लॉक स्थित गंगा भोगपुर के वनन्त्रा रिजॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी (19) के गायब होने का मामला सुर्खियां बटोर रहा है।
जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है और अब इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की गई।बता दें कि पहले यह मामला राजस्व पुलिस के पास था लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए इसके बाद इसे लक्ष्मण झूला पुलिस को ट्रांसफर के गया था जिसके बाद मामले में लक्ष्मणझूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.
पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश घटना को बहुत दुखद बताते हुए कहा कि जिस किसी ने ये जघन्य अपराध किया है उसे हर हाल में कङी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस अपना कार्य कर रही है। पीङित को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।




