उत्तराखंड

बुलडोजर बाबा से मिले मंत्री गणेश जोशी, दो दिन के लखनऊ के दौरे पर

लखनऊ, कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी दो दिन के लखनऊ के दौरे पर हैं। इस दौरान सोमवार को काबीना मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऑर्गेनिक चाय कीट एवं सगंध कीट उपहार स्वरूप भेंट किया। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री के बीच उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम (टी०डी०सी०) के उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित बिंदुओं पर भी चर्चा की गई.

जिसमे निगम की समस्त परिसम्पत्तियाँ जो राज्य के विभाजन के समय उत्तर प्रदेश राज्य में थी वह सभी परिसम्पत्तियाँ उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम को प्राप्त हुई। निगम के अधिसंख्य कर्मचारी उत्तराखण्ड में रह गये। उत्पादन क्षेत्र उत्तराखण्ड में रहा परन्तु मुख्य बाजार जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो में फैला हुआ था वह समाप्त हो गया, जिससे टी०डी०सी० की आर्थिक स्थिति प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई। टी०डी०सी० के पास वर्तमान में गेंहूँ बीज का विस्तृत उत्पादन क्षेत्र है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम में गेंहूँ बीज की आवश्यकता लगभग एक से दो लाख कु० की पूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम एवं उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम के मध्य एम०ओ०यू० किये जाने पर दोनों निगमों को परस्पर लाभ होगा।

वहीं उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम तथा उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के मध्य आस्तियों एवं दायित्वों के लगभग रू0 637 लाख की धनराशि से सम्बन्धित बिन्दुओं के लेखो के शुद्धिकरण के लिए उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम के अनुरोध के क्रम में दोनो निगमों के मध्य बैठक के संबंध में भी चर्चा की गई। मुलाक़ात के दौरान बीजेपी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार एवम् भाजपा नेता कैलाश पंत भी उपस्थित रहे।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top