Haridwar: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के बाद प्रत्याशियों के चयन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी ने बढ़त लेते हुए जहां जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपने उम्मीदवारों पहली सूची जारी कर दी। वहीं भाजपा-कांग्रेस की सूची जारी होने को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी रही। बसपा ने 27 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।





