उत्तराखंड

बीजेपी सरकार की लिस्ट वायरल होने के बाद अब कांग्रेस शासनकाल में हुई लगभग 160 नियुक्तियों की सूची आवेदन पत्र भी वायरल

देहरादून। उत्तराखंड की विधानसभा में हुई भर्तियों के मामले में एक ही पायदान पर खड़े नजर आ रहे हैं। पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के समय हुई नियुक्तियों की सूची वॉयरल होने के बाद अब कांग्रेस शासनकाल में हुई लगभग 160 नियुक्तियों की सूची भी वॉयरल हो गयी। इस सूची में तत्कालीन विस अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल की बेटा-बहु व भतीजे के अलावा कई नेताओं और अधिकारियों कर करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

उस समय भी वित्त सचिव अमित नेगी ने इन नियुक्तियों को हरी झंडी नहीं दी। लेकिन हरीश सरकार के दबाव में फ़ाइल पर हस्ताक्षर कर दिए। तत्कालीन विस अध्यक्ष कुंजवाल के इलाके से जुड़े 8-10 लोग विधानसभा में नौकरी पा गए।

कांग्रेस शासनकाल में विस अध्यक्ष रहे गोविंद सिंह कुंजवाल के समय साधारण एप्लीकेशन पर नियुक्ति दे दी गयी। उस समय एक सीएम के स्टाफ में मौजूद शख्स की इन भर्तियों में खास भूमिका बतायी गयी। कई लोगों को नौकरी का आश्वासन दिया गया। और जिनकी नौकरी नहीं लगी उन्हें बाद में एडजस्ट करने की कोशिश की गई। यह दलाल किस्म का व्यक्ति एभी भी सत्ता के गलियारों में सक्रिय बताया जाता है।

2017 के विधानसभा चुनाव में रायवाला, हरिद्वार के निकट रुपयों सेभरी कार पकड़ी गई थी। इस कार में एक नेता का करीबी पकड़ा गया था। लेकिन बाद में मामला रफ दफा कर दिया गया।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top