देहरादून :-शिक्षा विभाग से आज की बड़ी खबर, शिक्षकों पर लटकी रिटायरमेंट की तलवार, बीमार शिक्षक होंगे रिटायर, चिह्निकरण की प्रक्रिया तेज शिक्षा विभाग में इस आदेश क़ो लिया जा रहा बेहद गंभीरता से.
मंत्री धन सिंह रावत और महानिदेशक के आदेशों के बाद विभाग ने प्रक्रिया क़ो किया तेज गंभीर बीमारियों की वजह से शारारिक रूप से अक्षम हो शिक्षक कर्मचारियों को रिटायर करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है।
आपको बता दें शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं जो गंभीर बीमारियों से त्रस्त हैं और उनके द्वारा कई बार विभाग क़ो तबादले समेत तमाम पत्र लिखें जाते हैं ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सकें ऐसे में शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए अब उन्हें घर बैठाने का ही फैसला लिया हैं।
शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर जिला स्तर पर चिह्निकरण शुरू कर दिया गया। गंभीर बीमारियों की वजह से शारारिक रूप से अक्षम हो शिक्षक-कर्मचारियों को रिटायर करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर जिला स्तर पर चिह्निकरण शुरू कर दिया गया। सभी सीईओ, डीईओ, बीईओ और उपशिक्षा अधिकारियों से चार बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है।
हर शिक्षक कर्मी का पिछले दस साल की सेवा के रिकार्ड, स्कूल से गैरहाजिरी, बीमारी की वजह से अक्षमता, विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई ब्योरा तैयार किया जाएगा। 20 साल की सेवा की वजह से वित्तीय लाभ सुरक्षित रहते हैं। इन शिक्षकों के रिटायर होने से रिक्त पदों भर्ती का रास्ता भी खुलेगा। सूत्रों की मानें तो बीमार शिक्षकों को जबरन रिटायर करने के बाद शिक्षा विभाग शिक्षकों की भर्ती भी कर सकता है।




