हरिद्वार धर्मनगरी आस्था के लिए देश-विदेश में जाना जाता है और लोग हरिद्वार तीर्थ नगरी में आस्था लेकर हरिद्वार पहुंचते है। तो वहीं अब देखा जा रहा है की हरिद्वार धर्मनगरी को कुछ लोगो ने मौज मस्ती का अड्डा बना लिया है, कोई मां गंगा के तट पर शराब पीकर हुडदंग करता दिखा, तो कोई गंगा में हुका पित्ता दिखा।
हद तो तब हो गई जब हरिद्वार तीर्थ नगरी की मान मर्यादा को ताक पर रख आधी रात को ही चार युवकों ने धर्मनगरी की सड़क को ही होटल बना दिया, और देर रात्रि बिना कपड़े पहने सड़क पर ही मौज मस्ती करने लगे, वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी ने उनकी हरकत कैमरे में कैद कर लीं। यह विडियो सिंह द्वार के पास फ्लाईओवर से पहले की बताई जा रही है, इन युवकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस प्रशासन का भी खोफ नही रहा, और नशे में धुत चारों युवकों ने सड़क पर ही मौज मस्ती शुरू कर दी।




