उत्तराखंड

हादसा! यहां खाई में गिरा सेब से भरा ट्रक, SDRF उत्तराखण्ड ने चालक की बचाई जान

आज दिनांक 13.8.2022 को थाना चकराता द्वारा, SDRF को सूचित किया गया की एक पिकअप वाहन चकराता, सरला छानी क्षेत्र में खाई में गिर गया है। उक्त सुचना प्राप्त होने पर SDRF रेस्क्यू टीम, मुख्य आरक्षी भरत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर देख़ा गया की एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ है। स्थानीय लोगो से पता चला की पिकअप वाहन में एक ही व्यक्ति हैं, जो वाहन चालक है। वाहन जनपद उत्तरकाशी आराकोट से जनपद देहरादून त्यूणी जा रहा था। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला गया व मौके पर ही घायल व्यक्ति को फर्स्ट ऐड दिया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत व्यक्ति को खाई रेस्क्यू कर अग्रिम उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

नाम घायल :-

  • रमेश वर्मा s/o श्री धर्मदास

रेस्क्यू टीम का विवरण

  • मुख्य आरक्षी 2128 भारत
  • आरक्षी 890 विकेश
  • आरक्षी 381 वीरेन्द
  • आरक्षी 813 वेद प्रकाश
  • परामीडिक्स मन्नू धीमान
  • चालक नीरज काम्बोज
Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top