उत्तराखंड

गजब हाल: MDDA वाले आँखे मूंदे ही रह गए, बिना मंजूरी के यहां बनता रहा 5 स्टार होटल

Dehradoon. Mdda में भी गजब हाल है यहाँ सभी क्या आँखे मूंदे ही रहते हैं क्या ये देखना हो तो कैनाल रोड चले आइये। जहां अभी चंद दिन पहले कैनाल रोड पर पहाड़ कटान को लेकर mdda आंखें मूंदे रहा था तो ठीक इसके बगल में निर्माणाधीन 5 स्टार होटल के मामले में भी घोर लापरवाही बरती गई। बिल्डर बगैर विभागों की noc लिए होटल बनाता रहा और mdda के अफसर कर्मचारी ये तमाशा होता देखते रहे।

अब फजीहत से बचने को आज इसे सील किया गया। आज खुद सचिव भी मौके पर मौजूद रहे। ये हाल तब हैं जब उस सेक्टर में तैनात ae का रोजाना का रास्ता यही है। ऐसे में समझा जा सकता है कि आँखे जान बूझकर बंद की गई है। Mdda ने आज जानकारी दी है कि महालक्ष्मी बिल्डवेल एवं मंजीत जौहर द्वारा , 265/614 न्यू राजपुर रोड़ पर पांच सितारा होटल का मानचित्र स्वीकृत कराया था परंतु विभिन्न विभागों की अनापत्ति पत्र प्राप्त किये विना ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था , जिसे प्राधिकरण सचिव श्री मोहन सिंह बर्निया के आदेशों पर आज सील कर दिया गया ।

सचिव श्री बर्निया, अधिशासी अभियंता अजय माथुर, सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता गोविंद सिंह , पुलिस फ़ोर्स स्थल पर उपस्थित थे। कार्यवाही शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न की गई ।

 

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top