उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

उत्तराखंड विधानसभा से बड़ी खबर है, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने बड़ा फैसला लेते। हुए विधानसभा के उन कर्मचारियों को झटका दिया है, जो दूसरे विभागों में या कार्यालय में अटैचमेंट पर थे। विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के बाद विधानसभा सचिव के द्वारा बकायदा आदेश जारी कर ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों को वापस विधानसभा में अपनी सेवाएं देने के लिए आदेश जारी कर दिया है और जो अधिकारी और कर्मचारी विधानसभा छोड़ दूसरे कार्यालय में विभागों में सेवाएं दे रहे थे उनके अटैचमेंट को निरस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस निर्णय से कई नेताओं की करीबियों को भी वापस विधानसभा में अपनी सेवाएं देनी होंगी। जो विधानसभा के कर्मचारी हैं लेकिन दूसरी जगहों पर सेवाएं दे रहे हैं जिसमें कई बड़ी नेताओं के सगे संबंधी भी हैं।

 

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top