हनोल महासू देवता मंदिर के गर्भ गृह में जन्मदिन का केक काटे जाने को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश पैदा हो गया है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर आवाज उठाई जा रही है।
घटना एक दो दिन पुरानी बताई जा रही है। बताया गया कि मंदिर के अंदर एक व्यक्ति के जन्मदिन का केक काटा गया और पुजारी तक ने कुछ रोका टोका नहीं।
बताया गया कि जहां केक काटा गया वह स्थान हनोल स्थित महासू देवता मंदिर के अंदर चांदी की पौड का है जहां पश्चिम सभ्यता के अनुसार केक काटकर जन्मदिन मनाया जा रहा है। यह वही स्थान है जहां से हजारों, लाखों लोग देवता से अपनी मन्नतें मांगने के लिए माथा टेकते हैं।
