उत्तराखंड

उत्तराखंड रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ये एक्सप्रेस जल्द ही पटरियों पर सौ की रफ्तार से दौड़ेगी

कोटद्वार- दिल्ली के मध्य अन्य रेल सेवा शुरू करने पर भी रेल महकमा विचार कर रहा है। सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस जल्द ही पटरियों पर सौ की रफ्तार से दौड़ेगी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने यह बात कही।

दिल्ली के मध्य संचालित सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस जल्द ही पटरियों पर सौ की रफ्तार से दौड़ेगी। कोटद्वार-दिल्ली के मध्य अन्य रेल सेवा शुरू करने पर भी रेल महकमा विचार कर रहा है। मंगलवार को श्री सिद्धबली बाबा के दर्शनों को पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से हुई वार्ता के दौरान यह बात कही।

मंदिर में दर्शनों के बाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे महाप्रबंधक ने सिग्नल्स व रेल ट्रैक से संबंधित अधिकारियों से ट्रैक के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि क्षेत्र की जनता सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाने की मांगकर रही थी।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top