उत्तराखंड

उत्‍तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट इस तारीख को हो सकता है जारी, चेक करें अपडेट

UK Board Class 10 Result 2022: उत्‍तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट इस तारीख को हो सकता है जारी, संभावित तारीख पर चेक करें अपडेट UK Board Class 10 Result 2022: उत्‍तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्‍ट कब जारी होगा और पर‍िणाम वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जर‍िये कैसे प्राप्‍त कर सकते हैं.

यहां जानें.UK Board Class 10 Result 2022: उत्‍तराखंड कक्षा 10वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जल्‍द ही बड़ी खबर आने वाली है. उत्‍तराखंड बोर्ड (UK Board) बहुत जल्‍द कक्षा 10वीं का परीक्षा पर‍िणाम जारी करने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार UBSE इसी महीने पर‍िणाम घोषणा करेगा. सूत्रों की मानें तो नतीजों का ऐलान 31 मई तक हो सकता है. या फिर जून के पहले हफ्ते मे हालांकि बोर्ड ने अब तक कोई आधिकार‍िक सूचना नहीं जारी की है, लेकिन लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि उत्‍तराखंड कक्षा 10वीं का र‍िजल्‍ट, 12वीं के नतीजों से पहले जारी किए जाएंगे.उत्‍तराखंड कक्षा 10वीं की परीक्षा (UK Board 10th Exam) का आयोजन 28 मार्च से 19 मार्च 2022 तक किया गया था.

छात्र अपना र‍िजल्‍ट (UK Board 10th Result 2022) आध‍िकार‍िक वेबसाइट uaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. रिजल्‍ट देखने के लिए उम्‍मीदवारों को अपना रोल नंबर एंटर करना होगा.

UK Board 10th Result 2022 : ऐसे चेक करें

  • कक्षा 10वीं का रिजल्‍ट (UK Board 10th result 2022) डाउनलोड करने के लिए उम्‍मीदवार नीचे दिये गए स्‍टेप्‍स को फॉलो करें.
  • रिजल्‍ट (UK Board 2022 result) चेक करने के लिए आध‍िकार‍िक वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाएं. इसके अलावा छात्र ubse.uk.gov.in पर भी जा सकते हैं.
  • होमपेज पर दिये गए रिजल्‍ट लिंक (UBSE Class 10 results 2022) पर क्‍ल‍िक करें.
  • रोल नंबर और कैप्‍चा कोड एंटर करें.
  • सबमिट बटन प्रेस करें. स्‍क्रीन पर आपका रिजल्‍ट आ जाएगा.
  •  चेक करें और प्रिंटआउट लें.

 

 

 

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top