उत्तराखंड

Chardham Yatra : ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी, वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा भी 200 के पार

Chardham Yatra : ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी, वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा भी 200 के पार, यात्रा से पहले जान लें हाल। कई सामाजिक संगठनों ने रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे से तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से अतिरिक्त ट्रेन संचालित करने की मांग की है। साथ ही इन स्टेशनों से रवाना होने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की भी मांग उठाई है।

चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों से आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही पर्यटकों के लिए भी ट्रेनों में सीटों का संकट खड़ा हो गया है। देहरादून से संचालित ट्रेनों में एक भी सीट खाली नहीं है। कई ट्रेनों में तो आरक्षण प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 200 पार हो चुका है।

ट्रेनों में सीट न होने से यात्रियों को दिक्कतें आ रही हैं। उधर, कई सामाजिक संगठनों ने रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे से तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से अतिरिक्त ट्रेन संचालित करने की मांग की है। साथ ही इन स्टेशनों से रवाना होने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की भी मांग उठाई।

रेल अफसरों के मुताबिक, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के स्लीपर में जहां प्रतीक्षा सूची 100 के पार है, वहीं प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच में प्रतीक्षा सूची 45 है। यही स्थिति देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस में भी है। स्लीपर में प्रतीक्षा सूची 70 और तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच की प्रतीक्षा सूची 68 के आसपास है। देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून-दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में सीटों को लेकर मारामारी है।

सबसे ज्यादा दिक्कत देहरादून से यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेन में है। देहरादून-मुजफ्फरनगर राप्ती गंगा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में जहां प्रतीक्षा सूची 195 है, वहीं भारी भीड़ के चलते देहरादून-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस में भी सीटें नहीं मिल रही है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top