उत्तराखंड

पर्यटक ध्यान दे, आज 25 मई मौसम सामान्य होने के बाद प्रात: से सुचारू हुई चारधाम यात्रा

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में मई के महीने में भी बर्फबारी हो रही है। मंगलवार को लगातार सात घंटे की बर्फबारी के बाद श्री केदारनाथ धाम सहित सम्पूर्ण जनपद रुद्रप्रयाग में मौसम साफ हो गया है। जिसके चलते केदारनाथ धाम यात्रा पैदल एवं हैलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से सुचारु रूप से चल रही है। केदारनाथ सहित बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में मौसम साफ होने के बाद तीर्थयात्री इन धामों की ओर रवाना हुए।

आपको बता दे, केदारनाथ धाम में मंगलवार को लगातार सात घंटे तक बर्फबारी हुई, जिससे केदारपुरी में 20 से 25 सेमी तक बर्फ जम चुकी है। इस दौरान धाम में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम खराब होने से केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की यात्रा रोकी गई थी और हजारों तीर्थयात्री विभिन्‍न पड़ावों पर रोके गए थे। आपको बता दे, बीते दस वर्षों में यह पहला मौका है, जब मई माह में केदारनाथ में घंटों बर्फबारी हुई है।

चारधाम में अभी तक दर्शनार्थियों /तीर्थयात्रियों की संख्या

  • श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 24 मई शाम तक 318396
  • श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 24 मई शायं तक 320833
  • श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 24 मई तक 190482
  • श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 24 मई तक 139899
  • 24 मई तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग- 639229
Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top