उत्तराखंड

Uttarakhand weather :- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 24 घंटे में फिर बदला मौसम, अब 4 डिग्री और चढ़ा तापमान, राज्य में 21 मई को बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चौबीस घंटे में मौसम ने फिर पलटी खाई। बुधवार को दून में जहां तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। गुरुवार को इसमें चार डिग्री का इजाफा हुआ और अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री तक जा पहुंचा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

गुरुवार को देहरादून में तेज धूप रही। जबकि, बुधवार को दोपहर के समय दूनवासियों को ठंड महसूस हो रही थी। अगले चौबीस घंटों में दून का मौसम फिर बदलेगा। तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दून में आसमान में आंशिक बादलों की मौजूदगी का अनुमान लगाया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

21 और 22 को बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 23 मई की सुबह दून में आसमान बादलों से घिरा रहेगा। रात को बारिश हो सकती है। 24 और 25 को भी बारिश संभव है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून में एक बार फिर अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे में जिले में 4.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड में 21 को बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, खराब मौसम के कारण चारधाम मार्ग पर दुश्वारी बढ़ सकती हैं। श्रीहेमकुंड साहिब की यात्रा पर असर पड़ सकता है। शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

21 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। साथ ही, 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 22 और 23 मई को बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top