उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने 6 निजी विश्वविद्यालय की मंजूरी को किया रद्द, ये थी वजह

उत्तराखंड मे विश्वविद्यालयों के नाम पर  जमीनों का आवंटन करने और उसपर काम ना होने पर अब सरकार ने कार्यवाही तेज कर दी हैं ज़ी हाँ लगभग 6 निजी विश्वविद्यालय की मंजूरी सरकार ने रद्द कर दी हैं। समय पर निर्माण कार्य शुरू न करने और संतोषजनक जवाब न देने पर उत्तराखंड में प्रस्तावित छह प्राइवेट विश्वविद्यालयों की मंजूरी रद कर दी गई है। कई बार समय बढ़ाए जाने की रियायत देने के बावजूद जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं किए जाने की वजह से मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी (एचपीसी) ने यह फैसला लिया।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित इस समिति ने राज्य के प्रस्तावित कुछ प्राइवेट विश्वविद्यालयों के प्रस्तावों पर सहमति भी दी है। बैठक के मिनट्स जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार, रुड़की में प्रस्तावित रुड़की विवि के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए जल्द ही कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।

इसके साथ, डोईवाला में आयुष्मति एजुकेशन एवं सोशल सोसायटी के डोईवाला में प्रस्तावित रामकृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन विश्वविद्यालय के निर्माण के प्रस्ताव पर सहमति दे दी गई है।इनके प्रस्ताव निरस्त किए गए: आदिनाथ वेलफेयर सोसायटी के सीड्स निजी विश्वविद्यालय, रिटनंद वेलवेड एजुकेशन फाउंडेशन के एमिटी विश्वविद्यालय, सुपरटेक फाउंडेशन के काशीपुर में प्रस्तावित सुपरटैक विश्वविद्यालय के प्रस्ताव निरस्त कर दिए गए हैं।

इन विश्वविद्यायलों को वर्ष 2011-12 से आशय पत्र देने शुरू किए गए थे। शासन के मानक पूरे न करने और समय पर जवाब न देने की वजह से यह निर्णय किया गया है। न्याय विभाग की राय के बाद यह निर्णय किया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ नार्थ वेस्ट हिमालयाज का आशय पत्र जुलाई 2023 तक बढ़ाया, तीन अक्तूबर 2016 को पहली बार दिया गया था तीन साल के लिए आशय पत्र ।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top