उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन से फंसे 4000 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया

यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी रानाचट्टी के बीच दीवार धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इससे यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे बड़े वाहन फंस गए हैं। साथ ही हाईवे के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई है। संभावना है कि 12:00 बजे तक आवाजाही शुरू हो पाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यमुनोत्री हाईवे पर बुधवार शाम को रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही जोखिभरी हो गई है। अभी तक आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। एसडीएम शालिनी नेगी का कहना है कि एनएच के अधिकारी मौके पर भेजे गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस को सतर्क रहने के साथ बड़े वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं। रात से ही एनएच ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। इस बीच चार हजार से ज्यादा यात्रियों को अलग-अलग सुविधाजनक स्थानों पर ठहराया गया। मरम्मत कार्य के चलते यमुनोत्री हाईवे पर यातायात पूर्ण रूप से बंद है। एनएच के अधिशासी अभियंता ने बताया कि वायर क्रेट लगाकर दीवार दी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संभावना है कि 12:00 बजे तक आवाजाही शुरू हो सके। वहीं प्रशासन ने हाईवे बंद होने से विभिन्न स्थानों पर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए परिवहन विभाग को छोटे वाहनों की व्यवस्था के लिए कहा है। एआरटीओ मुकेश सैनी ने बताया कि यात्रियों को निकालने के लिए 10 छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है, लेकिन अभी हाईवे पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात बंद है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top