उत्तराखंड

दुखद खबर: देवप्रयाग से 2 किलोमीटर पीछे गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत एक गंभीर घायल

18 मई 2022 को समय 0015 पर एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से सूचना मिली की देवप्रयाग से 2 किलोमीटर पीछे एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से टीम, उप निरीक्षक नीरज चौहान के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि उक्त वाहन एक बाइक थी जो कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। जिसमे 02 युवक सवार थे। देवप्रयाग से 02 किमी0 पूर्व वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्वप्रथम घायल व्यक्ति नाम पवन पुत्र श्री जय सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी किशनपुरा सोनीपत हरियाणा को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया व उसके उपरांत मृत युवक नाम ललित पुत्र लाजबेंद्र उम्र 25 वर्ष निवासी झाझरा, सोनीपत हरियाणा के शव को 200 मीटर गहरी खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top