उत्तराखंड

उत्तरकाशी: मनेरी डैम के पास टापू पर फंसे लोग, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू

दिनांक 12 मई 2022 को देर रात एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि मनेरी डैम के पास एक टापू पर कुछ लोग फंस गए है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि टापू पर फंसे लोग दैनिक मज़दूरी करते है व मनेरी डैम के पास ही निवास करते है। नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण वैकल्पिक मार्ग बह गया, जिससे वह टापू के दूसरी ओर फंस गए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में रोप की सहायता से रिवर क्रॉसिंग पुल बनाकर अब तक 03 लोगों को टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया व शेष बचे लोगों को भी एक-एक कर टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाने हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top