कांग्रेस

BIG NEWS:- कांग्रेस अपनी नीतियों को बदलने की तैयारी में, अब AICC के पदाधिकारियों का कार्यकाल होगा 5 साल का, जानें उसके बाद 3 साल क्या मिलेगा

Congress पार्टी के चिंतन शिविर में सोमवार को पार्टी के आगे की योजना को लेकर बात हुई. सूत्रों के मुताबिक, चिंतन शिविर से पहले पार्टी के संगठनात्मक मामलों से संबंधित कमेटी ने सुझाव दिया है कि अधिकतम पांच साल के कार्यकाल के बाद राष्ट्रीय और राज्य इकाइयों के पदाधिकारियों को आराम दिया जाना चाहिए.

 

 

 

 

 

 

 

 

मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाले कमेटी ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के फार्मूले को अपनाने सहित संगठन में बदलाव के लिए कई सिफारिशें की हैं. कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने सोमवार को अपनी बैठक में सिफारिशों पर चर्चा की. इन सिफारिशों पर पार्टी के नेता 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में होने वाले ‘चिंतन शिविर’ में विचार करेंगे और अंतिम फैसला लेंगे. समिति ने सुझाव दिया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के सभी पदाधिकारियों का अधिकतम कार्यकाल पांच साल का होना चाहिए, इसके बाद उन्हें तीन साल का आराम दिया जाना चाहिए.

 

 

 

 

 

 

 

 

MSP के लिए गारंटी कानूनी पर हुई बात
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कृषि से संबंधित एक अन्य वर्किंग कमेटी ने सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी और निर्धारित दर से कम दाम पर फसल खरीदने वाले के लिए दंडनीय प्रावधान का सुझाव दिया. समिति ने सुझाव दिया है कि फसलों का एमएसपी स्वामीनाथन कमेटी के ‘सी-2 फॉर्मूले’ के अनुसार तय किया जाए. समिति ने यह भी कहा कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है. समिति ने किसानों के साथ परामर्श के बाद आयात शुल्क तय करने का आह्वान किया है.

 

 

 

 

 

 

 

 

इन मामलों के लिए अलग कमेटी गठित
पार्टी ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों के कल्याण, युवा मामलों, कृषि, संगठनात्मक मामलों, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करने व सिफारिशें देने के लिए छह अलग-अलग समूहों का गठन किया है.

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top