उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- 5 साल बाद अपने बेटे योगी आदित्यनाथ से मिलकर माँ सावित्री देवी हुई भावुक, योगी ने माँ से लिया आशीर्वाद, इन तस्वीरों में देखें

पांच साल बाद अपने बेटे योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनकी 84 वर्षीय मां सावित्री देवी काफी भावुक हो गईं। इस दौरान योगी ने मां से आर्शीवाद लिया। योगी आदित्यनाथ को अपने बीच में पाकर उनके नाते रिश्तेदार व परिजन गदगद हो उठे।

 

 

 

 

 

 

 

मंगलवार को अपने गुरु अवेधनाथ की प्रतिमा अनावरण के सिलसिले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे थे। यहां तीन बजे से करीब साढ़े पांच बजे तक उन्होंने अनावरण कार्यक्रम और जनसभा में शिरकत की। इसके बाद वह उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और अन्य लोगों के साथ बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय से करीब तीन किमी दूर घर पहुंचे। सीएम धामी और अन्य लोगों ने यहां परिजनों से भेंट की और लौट आए।

 

 

 

 

 

 

 

 

योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात को घर में ही ठहरेंगे। उनकी यहां यूपी पुलिस प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। घर में बुधवार की रात को उनके छोटे भाई महेंद्र बिष्ट के बेटे का चूड़ाक्रम संस्कार है। जिसमें वह भी शामिल रहेंगे। मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके सभी नाते रिश्तेदार पहले ही घर पहुंचे हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

सीएम योगी को अपने बीच पाकर उनके नाते रिश्तेदार और परिजन गदगद हैं। सभी से योगी ने बचपन की यादें ताजा की। परिजनों के अनुसार घर पहुंचकर में सीएम योगी ने मां से आर्शीवाद लिया और कुशल क्षेम पहुंची।

 

 

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात को भतीजे के मुंडन संस्कार के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। साथ ही रात्रि विश्राम घर पर ही करेंगे। परिजनों की ओर से उनके लिए उसी कमरे को तैयार किया गया है, जिसमें वह बचपन में रहा करते थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

भतीजे के मुंडन कार्यक्रम के लिए अपने पैतृक गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान नाते रिश्तेदार सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद काफी खुश दिखे।

 

 

 

 

 

 

 

यूपी की सत्ता संभालने के करीब पांच साल बाद योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहली बार अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर और पंचूर गांव पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल मालाओं व ढोल-दमाऊ से उनका जोरदार स्वागत किया।

योगी आदित्यनाथ जहां उत्तर प्रदेश सरकार के हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे, वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य सरकार के हेलीकाप्टर से यमकेश्वर स्थित हेलीपैड पर उतरे।

 

 

 

 

 

 

 

 

सीएम शाम को 3.00 बजे बिथ्याणी पहुंचे। यहां से वह हैलीपैड के पास यमकेश्वर के महादेव मंदिर पहुंचे।

 

 

 

 

 

 

 

यहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वह महायोगी गुरू गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यहां उन्होंने पूरे 40 मिनट जनता को संबोधित किया। कहा कि उत्तराखंड से लगातार पलायन हो रहा है। इससे देश की उत्तरी सीमा की सुरक्षा खतरे में है। सीमा की सुरक्षा के लिए पलायन को रोकना जरूरी है। यहां पर्यटन के साथ ईको टूरिज्म और जल संरक्षण के लिए भी कार्य करना होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top