उत्तराखंड

देहरादून: अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए जाना होगा शहर से 20 किलोमीटर दूर, लाइसेंस डाक से पहुंचेगा सीधा घर…

ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कार्यों के लिए अब आवेदक को शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर IDTR (इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रेनिंग रिसर्च) झाझरा की सड़क नापनी पड़ेगी। अभी तक सिर्फ स्थायी लाइसेंस का टेस्ट झाझरा में लिया जा रहा था, मगर अब पूरा लाइसेंस सेक्शन झाझरा शिफ्ट करने के आदेश दे दिए गए हैं।

लर्निंग लाइसेंस टेस्ट, डुप्लीकेट लाइसेंस बनाने, लाइसेंस रिन्यूवल या लाइसेंस में पता बदलाव आदि कार्य भी अब झाझरा जाकर कराने होंगे। शुक्रवार को परिवहन सचिव अरविंद हयांकी ने लाइसेंस सेक्शन 15 मई तक शिफ्ट करने का आदेश जारी कर दिया। वंही अबसे आवेदक का लाइसेंस डाक से सीधा घर पहुंचेगा। बता दें कि प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए कोई भी आटोमेडेट टेस्टिंग लेन न होने की वजह से विभाग ने IDTR से करार किया हुआ है। RTO में चल रहे टेस्ट में फर्जीवाड़े की आशंका बनी रहती थी।

जुगाड़बाजी से कई दफा गैर-अनुभवी लोग भी लाइसेंस हासिल कर लेते थे और इससे हादसों का खतरा रहता था। अब, परिवहन सचिव के आदेश पर पूरा लाइसेंस सेक्शन शिफ्ट किया जा रहा। सचिव ने इसके लिए 15 मई तक सभी व्यवस्था करने के आदेश भी दिए।लर्निंग डीएल के लिए आवेदन कर चुके जिन आवेदक को 15 मई या फिर इसके बाद के स्लाट मिले हुए हैं, उनकी मुसीबत बढ़ गई है। विभाग की ओर से साफ्टवेयर में बदलाव कर ऐसे आवेदकों को मैसेज के जरिए सूचित कर सीधे झाझरा बुलाने के भी प्रयास किए जाएंगे।

 

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top